रांची: फ़ालेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत, 10 फरवरी को जिलेभर में MDA 2026 कार्यक्रम

By : News11 Bharat
रांची: फ़ालेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत, 10 फरवरी को जिलेभर में MDA 2026 कार्यक्रम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची जिले में फ़ालेरिया मुक्त रांची बनाने के उद्देश्य से आज फ़ालेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत कर दी गई. इस अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (Mass Drug Administration – MDA 2026) आयोजित किया जा रहा है. उद्घाटन कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें रांची डी डी सी, सिविल सर्जन और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी को जिले के कुल 619 बूथों पर MDA कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान हर नागरिक को दवा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि फाइलेरिया रोग के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके. अगर कोई व्यक्ति 10 फरवरी को बूथ पर दवा लेने में असमर्थ रहता है, तो 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम के तहत रांची जिले के राहे, सोनाहातु, तमाड़ और कांके प्रखंडों में भी 10 फरवरी को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. 

यह भी पढ़े: माफिया में मची खलबली: खनन विभाग ने मुकदमा दर्ज करते हुए की बड़ी कार्रवाई 16 वाहन जब्त
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.