रांची जिला प्रशासन की कार्रवाई: अवैध गैस सिलिंडर कालाबाजारी के मामले में छापा, र...

रांची जिला प्रशासन की कार्रवाई: अवैध गैस सिलिंडर कालाबाजारी के मामले में छापा, रिफिलिंग मशीन समेत सामग्री बरामद

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया है कि अवैध भंडारण, रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

रांची जिला प्रशासन की कार्रवाई अवैध गैस सिलिंडर कालाबाजारी के मामले में छापा रिफिलिंग मशीन समेत सामग्री बरामद

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची जिला प्रशासन गैस सिलेंडर के गलत तरीके से भंडारण को लेकर कार्रवाई कर रही है. जिस कड़ी में जिला प्रशासन को 24 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रांची के एदलहातु क्षेत्र में स्थित एक मकान में अवैध रूप से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का भंडारण तथा कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि हुई है. सूचना मिलते ही कल रात्रि 8:55 बजे प्रशासनिक टीम ने उक्त स्थल पर छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त मकान से गैस सिलिंडर तथा रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए. जांच में पता चला कि उक्त मकान किराए पर लिया हुआ था. एक़ व्यक्ति द्वारा इस मकान में घरेलू गैस सिलिंडरों को अवैध रूप से रिफिल कर कालाबाजारी करने का कार्य किया जा रहा था.

बरामद सामग्री की सूची:
- घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (Indane) – 03 भरे हुए  
- घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (Indane) – 02 खाली  
- घरेलू गैस सिलिंडर 14.2 किग्रा (HP) – 01 भरा हुआ
- 5 किग्रा छोटा सिलिंडर (Indane) – 01 खाली 
- Go Gas व्यावसायिक गैस सिलिंडर 19.2 किग्रा – 02 खाली  
- बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिल करने हेतु मशीन, रेगुलेटर तथा पाइप  
- गैस का वजन करने हेतु डिजिटल माप-तौल मशीन  

जिला प्रशासन की टीम द्वारा सभी बरामद सामग्री की मौके पर ही विस्तृत जप्ती सूची तैयार की गई. समस्त गैस सिलिंडर एवं उपकरणों को संबंधित गैस एजेंसियों को जिम्मेदारीपूर्वक सौंप दिया गया है.

सतत निगरानी और सख्ती का निर्देश
यह कार्रवाई वर्तमान में रांची जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत तथा कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सतत निगरानी और सख्ती का हिस्सा है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के आलोक में अवैध भंडारण, रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की कोई सूचना हो तो तुरंत जिला प्रशासन/संबंधित थाने या ईमेल के माध्यम से सूचित करें. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की कोई सूचना हो तो तुरंत जिला प्रशासन/संबंधित थाने या ईमेल lpgranchi2026@gmail.com के माध्यम से या अबुआ साथी के व्हाट्सएप न पर सूचित करें. ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है और नियमित छापेमारी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- तपोवन मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, 'रामनवमी महोत्सव' को लेकर सपरिवार किया आमंत्रित 

 

संबंधित सामग्री

राजाबासा की बुरुसुबा टुंगरी में धूमधाम से मनाई गई जानताल पूजा, शामिल हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई

झारखंड

राजाबासा की बुरुसुबा टुंगरी में धूमधाम से मनाई गई जानताल पूजा, शामिल हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई

जानताल पूजा आदिवासी समाज की सबसे महत्वपूर्ण आस्था का प्रतीक मानी जाती है.

राजगंज के आरबीबी उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

झारखंड

राजगंज के आरबीबी उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, रोहित कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने बधाई दी

जहां लाठियां नहीं, सम्मान मिला.. रांची पुलिस की इंसानियत ने जीता छात्रों का भरोसा

झारखंड

जहां लाठियां नहीं, सम्मान मिला.. रांची पुलिस की इंसानियत ने जीता छात्रों का भरोसा

अक्सर छात्र आंदोलनों की तस्वीरों में लाठीचार्ज और तनाव देखने को मिलता है. लेकिन रांची से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने इंसानियत और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के अद्यतन कार्यों एवं योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ सुनिश्चित किया जाए

अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

अग्रसेन भवन के समीप आपसी रंजिश में गोलीबारी, किशोर घायल, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं, अपराधियों की पहचान के लिए जांच जारी