धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत धुर्वा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान मनोरंजन सिंह के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि वह धुर्वा पानी टंकी स्थित महावीर मंदिर के समीप के निवासी थे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या फिर किसी हादसे का. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 14 जून 2026 का मौसम: झारखंड-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क
 
संबंधित सामग्री

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रांची में किया वृक्षारोपण

झारखंड

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रांची में किया वृक्षारोपण

DSPMU में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

झारखंड

DSPMU में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

राम मंदिर विवाद पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी 3 सदस्यीय SIT

देश-विदेश

राम मंदिर विवाद पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी 3 सदस्यीय SIT

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

झारखंड

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी