न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अयोध्या राम मंदिर से हुए चांदी चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम बनाई है. बताया जा रहा है कि सरकार का यह कदम राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उठाया गया है. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग के बाद की गई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोप के बाद यह मामला अब एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है. जिसके बाद ट्रस्ट ने इस मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया था. साथ ही ट्रस्ट का यह भी कहना है कि मंदिर परिसर में रखी दान पेटियों और चंदे के प्रबंधन को लेकर सोशल मीडिया कई सारे भ्रामक करने वाली जानकारी लोगों के बीच फैलाई जा रही है. जिससे श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.
वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अब सरकार के द्वारा गई एसआईटी की टीम करेगी. इस टीम में लखनऊ मंडल के आयुक्त आईएएस विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है. यह टीम राम मंदिर में में दान पेटियों से संबंधित आरोपों, चंदे के प्रबंधन और वित्तीय प्रक्रियाओं की जांच करेगी.
यह भी पढ़ें: धुर्वा में पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, पहचान होने के बाद जांच में जुटी पुलिस