न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: HNAC ट्रेडिंग ऐप के जरिए लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने नागपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जयंत ताराचंद और अजय रामभरोसे है. दोनों को झारखंड CID की साइबर क्राइम यूनिट ने पकड़ कर रांची लाया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी
मामला 4 अगस्त को रांची साइबर थाना में दर्ज हुआ था. पीड़ित को फेसबुक, व्हाट्सएप और गूगल सर्च के जरिए एक फर्जी कंपनी – NJ Financial Research – के विज्ञापन दिखाए गए. इसमें HNAC नामक एक ट्रेडिंग ऐप के जरिए 5 से 10 गुना मुनाफा कमाने का दावा किया गया. आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 23 लाख रुपये का निवेश कर दिया, जो बाद में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए गए. CID की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देशभर में कई लोगों को इसी तरह ठग चुके हैं.
ये भी पढ़ें- खूंटी, चाईबासा एवं चांडिल में प्रस्तावित Bar Council Building का शिलान्यास, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे उपस्थित