न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट से सामने आई यह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. छठे तल्ले की बालकनी से 55 वर्षीय व्यवसायी अनुराग सरावगी ने छलांग लगा दी, जिससे गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई. मृतक अनुराग सरावगी, JD हाई स्ट्रीट के मालिक बताए जा रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे अपार्टमेंट परिसर FSL की मौजूदगी में जांच शुरू की. मौके पर सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी के साथ FSL की टीम भी मौजूद रही. जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आ रही है कि छलांग लगाने से ठीक पहले अनुराग सरावगी किसी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे. हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई हैं.
यह भी पढ़े: स्क्रुटनी हुई कम्प्लीट, तय हुआ रांची और बुंडू के नगर निकाय चुनाव में कहां कितने प्रत्याशी आजमायेंगे जोर