गावां के जमडार पंचायत में दो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी, महिला गंभीर घायल, ...

हाथियों का उत्पात

गावां के जमडार पंचायत में दो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी, महिला गंभीर घायल, दो विद्यालयों में तोड़फोड़, चावल नष्ट

जमडार पंचायत में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है.

गावां के जमडार पंचायत में दो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी महिला गंभीर घायल दो विद्यालयों में तोड़फोड़ चावल नष्ट

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत 
गावां/डेस्क:
प्रखंड के जमडार पंचायत में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों ने एक ओर जहां तारापुर गांव में एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं दूसरी ओर दो सरकारी विद्यालयों का ताला तोड़कर वहां रखे मध्याह्न भोजन के चावल को खा लिया तथा कई बोरे फाड़कर चावल को परिसर में बिखेर दिए. जानकारी के अनुसार, हाथियों ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रोलाकोचा एवं प्राथमिक विद्यालय पलमा का ताला तोड़कर विद्यालय में रखे चावल को नुकसान पहुंचाया. कई बोरे फाड़ दिए गए, जिससे बड़ी मात्रा में चावल बर्बाद हो गया. इसी दौरान जमडार पंचायत के तारापुर गांव में जंगली हाथी के हमले में सारो देवी (45 वर्ष), पति स्व. जागो मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

बताया गया कि हाथी के हमले में उनका एक पैर टूट गया, जबकि हाथ में भी गंभीर चोट आई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. वन विभाग के फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा हाथ में भी चोट लगी है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए और रात के समय बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकले. साथ ही हाथियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की भी अपील की है. लगातार दो दिनों से हाथियों के उत्पात के कारण तारापुर पलमा, रोलाकोचा, डड्ढो समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

संबंधित सामग्री

बिहार में सात IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार

बिहार में सात IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां शुरू

झारखंड

राजगंज के लेदोडीह में आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के कार्यालय का उद्घाटन, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां शुरू

धनबाद जिले के राजगंज स्थित लेदोडीह सामुदायिक भवन में रविवार को आदिवासी सेचेद आखड़ा धनबाद के नए कार्यालय का उद्घाटन मांझी बाबा मनोज मुर्मू के हाथों किया गया.

पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 10 बच्चों को काटा, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

झारखंड

पलामू के गांधी मैदान में आवारा कुत्तों का आतंक, आधे घंटे में 10 बच्चों को काटा, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

झारखंड के पलामू स्थित नगर निगम क्षेत्र के गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया.

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

झारखंड

SIR-2026 के तहत AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया द्वारा RWA सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित

गम्हरिया प्रखंड में AERO-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया प्रवीण कुमार द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई.

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

झारखंड

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

आरआईटी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.