न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गाड़ी से निकाल कर हिमांशु की चापड़ से मारकर हत्या हुई थी. इस दौरान मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ राहुल दुबे भी मौजूद था. राहुल दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उड़ीसा, बंगाल और बिहार में छापेमारी कर रही थी. राहुल दुबे के सरेंडर के बाद हिमांशु हत्याकांड के राज का खुलासा होगा. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 27 जून को हत्या हुई थी.