गांडेय पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, जलापूर्ति और पशुपालन विभाग पर उठे सवाल

गांडेय पंचायत समिति

गांडेय पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, जलापूर्ति और पशुपालन विभाग पर उठे सवाल

जेएसएलपीएस कर्मी पर महिला समूहों से ₹1.05 लाख की अवैध निकासी का आरोप, प्रमुख ने जांच के दिए निर्देश

गांडेय पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी स्वास्थ्य जलापूर्ति और पशुपालन विभाग पर उठे सवाल

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में शनिवार को प्रमुख राजकुमार पाठक की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में कल्याण, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचईडी, भवन निर्माण, विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई, पशुपालन, वन, अंचल, प्रखंड समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई. विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

बैठक में पंचायत समिति सदस्य मोहन हाजरा ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की जानकारी मांगी. इस पर बीईईओ ने बताया कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण जिला शिक्षा अधीक्षक -डीईईओ -स्तर से किया जाता है. अहिल्यापुर पंचायत समिति सदस्य ने प्राथमिक विद्यालय दुल्लहडीह में मध्याह्न भोजन योजना  शुरू कराने की मांग की.

विधायक प्रतिनिधि भैरव प्रसाद वर्मा ने कहा कि राशन वितरण के दौरान डीलर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. प्रमुख राजकुमार पाठक ने महजोरी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने तथा बच्चों के लिए भोजन नहीं बनने का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि जामजोरी समेत अन्य पंचायतों में भी आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताएं सामने आई हैं.

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ममता वाहन सेवा शुरू करने की मांग की गई. साथ ही उप-स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने तथा बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग भी उठी.

पशुपालन विभाग की कार्यशैली पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि विभागीय योजनाएं कुछ चुनिंदा पंचायतों तक ही सीमित हैं. सभी पंचायतों में योजनाओं का समान रूप से संचालन और पशु चिकित्सकों के नियमित क्षेत्र भ्रमण की मांग की गई. इस पर बीडीओ निशात अंजुम ने विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी.

बैठक में मोहदा मोड़ की जाम समस्या, खराब पड़े चापाकलों और हर घर जल-नल योजना के तहत बंद जलमीनारों की शीघ्र मरम्मत की मांग भी उठी. विधायक प्रतिनिधि ने जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र में जनप्रतिनिधियों के सत्यापन की अनिवार्यता समाप्त करने का मुद्दा भी रखा.

मनरेगा की समीक्षा के दौरान बीडीओ निशात अंजुम ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा के तहत नए कार्य बंद हैं तथा अब बीबीजी राम जी योजना के तहत 318 योजनाओं का संचालन प्रस्तावित है. जिला से निर्देश प्राप्त होने के बाद इन योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा.

बैठक में जेएसएलपीएस के एक कर्मी पर सात महिला स्वयं सहायता समूहों से 15-15 हजार रुपये, कुल 1.05 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला भी सामने आया. प्रमुख ने प्रखंड समन्वयक संदीप मिंज को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

अंत में प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है. सभी विभाग पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का चरणबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. बैठक में पंचायत समिति सदस्य मधुबाला देवी, शंकर सिंह, अंचलाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अबु कासिफ हसन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कनीय अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चक्रधरपुर में खुद को पुलिस बताकर रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹5 लाख के आभूषण ठगे, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में ठगों के हौसले बुलंद हैं. यहाँ पुलिस का खौफ दिखाकर एक रिटायर्ड रेलकर्मी से करीब 5 लाख रुपये के सोने के जेवर ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

झारखंड

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

राजस्थान जैसलमेर के रामगढ़ में पद स्थापित देश की सेवा में तैनात एक और वीर ने अंतिम सांस ली.

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

झारखंड

सारंडा में नक्सलियों के खात्मे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, एसपी अमित रेनू की सख्त रणनीति

पश्चिमी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस ने कमर कस ली है.

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

झारखंड

रिनपास ओपीडी में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज) के ओपीडी परिसर में 10 जुलाई 2026 को हुई घटना के बाद संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है.

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

झारखंड

छोटकी खरगडीहा में तालाब बनी सड़क पर मछली छोड़कर ग्रामीणों ने जगाई विभाग की नींद

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.