28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद समीर अलफ्रेड मुर्मू द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. जानकारी के अनुसार, 28 से 30 जून 2026 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. 

अभियान के प्रभावी संचालन, जनजागरूकता और समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 जून को पूर्वाह्न 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी.बैठक में हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखंडों के प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, जीविका प्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र, निजी विद्यालय संघ तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे.अनुमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से बैठक में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

झारखंड

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.