मेदिनीनगर में कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारी तेज, उपायुक्त सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

कारगिल विजय दिवस

मेदिनीनगर में कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारी तेज, उपायुक्त सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में 26 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा.

मेदिनीनगर में कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारी तेज उपायुक्त सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में 26 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर परिषद ने माननीय उपायुक्त महोदय, आरक्षी अधीक्षक महोदय और नगर आयुक्त महोदय सहित जिले के कई गणमान्य लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह में जिले के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनकी वीर नारियों को सम्मानित करने की विशेष परंपरा है. इसके अलावा, कारगिल युद्ध के दौरान घायल सैनिकों तथा इस ऐतिहासिक युद्ध में हिस्सा ले चुके पलामू जिले के अन्य सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा.

परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर निवेदन किया कि जिला प्रशासन की उपस्थिति से वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा तथा सैन्य परिवारों में एक सकारात्मक संदेश जाएगा. अधिकारियों की सहभागिता इस कार्यक्रम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. 

मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने परिषद द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और समारोह में अपनी सहभागिता की सहमति प्रदान की. साथ ही, आरक्षी अधीक्षक महोदय और नगर आयुक्त महोदय ने भी इस राष्ट्रीय आयोजन के आतिथ्य को सहर्ष स्वीकार कर लिया है.

जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के अलावा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासचिव सुनील कुमार सिंह, पूर्व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता और सचिव अशोक कुमार दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: चौपारण: मानसून की पहली बारिश में ही डूबा बजरंग टोला! जलजमाव से लोग परेशान

संबंधित सामग्री

कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई 

झारखंड

कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई 

गोला के किसान रचिया महतो परंपरागत खेती छोड़ अपने खेतों में बेबी कॉर्न उगा रहे हैं, जिससे उनको कम लागत में बड़ा मुनाफा हो रहा है.

लातेहार: फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने के मामले में बिहार का युवक गिरफ्तार, हेरहंज पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

लातेहार: फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने के मामले में बिहार का युवक गिरफ्तार, हेरहंज पुलिस ने भेजा जेल

हेरहंज थाना पुलिस ने कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने और अनुचित लाभ लेने के मामले में आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त, तीन प्रमुख मांगों पर सरकार ने दिया लिखित आश्वासन

देश-विदेश

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त, तीन प्रमुख मांगों पर सरकार ने दिया लिखित आश्वासन

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद कल गुरुवार देर रात अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया.

चौपारण: मानसून की पहली बारिश में ही डूबा बजरंग टोला! जलजमाव से लोग परेशान

झारखंड

चौपारण: मानसून की पहली बारिश में ही डूबा बजरंग टोला! जलजमाव से लोग परेशान

मानसून की पहली बारिश के साथ ही कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बन गई है

बरही: जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम  

झारखंड

बरही: जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम  

बरही थाना क्षेत्र के ओरपरता गांव में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई.