खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज

खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अब्बास ने की, जबकि संचालन कलीम रिजवी ने किया.

खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क:
खलारी कोयलांचल क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अब्बास ने की, जबकि संचालन कलीम रिजवी ने किया. बैठक में खलारी कोयलांचल क्षेत्र में मुहर्रम मेला के सफल आयोजन, विभिन्न अखाड़ों की सहभागिता तथा पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुहर्रम हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है, जो सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है. 

ऐसे में पर्व को उसकी गरिमा और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. साथ ही विशेष रूप से बैंक चौक में आयोजित होने वाले मुहर्रम मेला को बेहतर, व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित सभी अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है. 

इसलिए सभी अखाड़े मिलकर पर्व की परंपराओं और रस्मों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और आपसी सहयोग के साथ आयोजित करने पर सहमति बनी. अंत में तौहीद अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की. 

बैठक में सुल्तान अंसारी, जफरुद्दीन अंसारी, अख्तर खान, ताजुद्दीन अंसारी, अशरफ अंसारी, वाहिद अंसारी, याकूब अंसारी, असलम अंसारी, शाहिद अंसारी, शफीक अंसारी सहित कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अखाड़ों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दक्षिण पूर्व रेलवे की 106वीं ZRUCC बैठक संपन्न, सांसद विद्युत वरण महतो ने रखीं क्षेत्रीय रेल समस्याएं

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.