पुंदाग में महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी, नई समिति का गठन

By : News11 Bharat
पुंदाग में महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी, नई समिति का गठन

संजय कुमार साहू/न्यूज़ 11भारत

रांची/डेस्क: पुंदाग में आगामी महाशिवरात्रि पूजा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ.बैठक में अमरदीप कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिवपूजन साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक की अध्यक्षता कुंदन कुमार ने की और संचालन राजू ने किया.बैठक में समाज एवं राजनीति जगत के कई गणमान्य अतिथि और मार्गदर्शक उपस्थित रहे. इनमें जेम्स कुमार कश्यप (जिला अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश तेली समाज), राम कुमार विद्यार्थी (अध्यक्ष, पुंदाग तेली समाज), विशाल साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष), सूरज कुमार (सांसद प्रतिनिधि), तथा काशीनाथ साहू (सदस्य, तेली समाज केंद्रीय कमेटी) प्रमुख रहे.इस बैठक में सुजीत, अंचन, चंद्रिका, परमानंद जी, शिवा, विनोद, बादल, लोकेश, और सुभाष सहित अनेक शिवभक्तों ने भाग लिया. सभी ने आगामी महाशिवरात्रि उत्सव को भव्य और सफल रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया.रांची जिला प्रशासन ने धार्मिक आयोजनों की सुचारु व्यवस्था और सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. नागरिक अधिक जानकारी के लिए रांची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अधौरा पीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों को मिली चिकित्सीय सुविधा

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.