ओझाडीह में भगवती मां बूढ़ेश्वरी की पूजा-अर्चना की तैयारी जोरों पर है, कल भव्य रूप से लगेगा मेला

By : News11 Bharat
ओझाडीह में भगवती मां बूढ़ेश्वरी की पूजा-अर्चना की तैयारी जोरों पर है, कल भव्य रूप से लगेगा मेला

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के ओझाडीह स्थित मां भगवती बूढ़ेश्वरी मंदिर में टिकैती परम्पराओं के साथ पूजा होती है, जहां पर भव्य रूप से मेला लगता है जहां पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है जो हजारों वर्ष पुरानी है. यहां पर संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है, और यहां की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है.

यह पूजा फाल्गुन शुक्ल पक्ष के द्वादशी त्रयोदशी के दिन होने वाली इस पूजा में हजारों की संख्या में बकरे की बलि दी जाती है. मुख्य पुजारी फाल्गुनी सिंह, घनश्याम सिंह, और बीरेंद्र सिंह अपनी टिकैती परम्पराओं के साथ सातवां पीढ़ी के द्वारा पूजा किया जा रहा हैं.

इस मौके पर गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, दुमका, धनबाद, और कोडरमा सहित अन्य जिले से श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं. भीड़भाड़ को देखते हुए कमेटी का गठन किया जाता है, जो मेला और भीड़ का संचालन करता है. प्रशासन भी मुस्तैद रहता है, और तरह-तरह की लाइटिंग और दुकानें लगती हैं.

इस भव्य मेले के आयोजन से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है. स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस मेले के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. यहां की संस्कृति और परम्पराओं को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. मौके पर स्थानीय मुखिया बासुदेव नारायण सिंह , फ़ौदर सिंह, कलमदेव सिंह, दिलीप नारायण सिंह, सुनील सिंह, पांचू सिंह, सुमन सिंह, पवन सिंह , होरिल सिंह घनश्याम सिंह जोगेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहता है.

यह भी पढ़ें: पंच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नवनिर्वाचित बुंडू नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से की शिष्टाचार मुलाकात, दी जीत की बधाई

संबंधित सामग्री

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.