न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां आज से शुरू हो गयी हैं. धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं. आज देव स्नान यात्रा के साथ महोत्सव का आगाज हो जाएगा. देव स्नान अनुष्ठान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का विशेष स्नान होगा. स्नान के बाद शुरू होगा भगवान का अनासर काल.
16 जून से शुरू हो रहे जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए रथ निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. निर्माण कार्य में ओडिशा के अनुभवी कारीगर जुट गए हैं. 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी. जिसमें श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ेगी. 15 दिनों का एकांतवास में जाएंगे भगवान जगन्नाथ.
यह भी पढ़ें: 1 मई को 3 साल के मासूम से दुष्कर्म और हत्या मामले में तेज फैसला, दोषी भीमराव कांबले को सुनाई मौत की सजा