हूल दिवस पर वीर शहीदों को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम स्थल पहुंच नेता प्...

श्रद्धा सुमन

हूल दिवस पर वीर शहीदों को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम स्थल पहुंच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

जिस मकसद से हूल क्रांति हुई थी वह कारण आज भी मौजूद - बाबूलाल

हूल दिवस पर वीर शहीदों को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थल पहुंच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: हूल दिवस पर झारखंड के वीर शहीदों को बीजेपी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. बाबूलाल मरांडी ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के बीच कार्यक्रम स्थल बाबूलाल मरांडी पहुंचे और हूल क्रांति के वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी. 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि 30 जून 1855 को जिस मकसद से हूल क्रांति हुई थी वह कारण आज भी मौजूद है. आज भू माफिया जमीन लूटने में लगे हैं और उन्हें सरकारी तंत्र का समर्थन प्राप्त है.

वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी शामिल हैं।  भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन प्रेरणा लेने का दिन है.

इस मौके पर जमशेदपुर में एक व्यक्ति की हत्या को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा, कितना शर्मानक है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही. पुलिस के सामने नहीं, बल्कि पूरे राज्य पुलिस प्रशासन के सामने एक व्यक्ति की हत्या हुई है, पूरे राज्य में असुरक्षा का माहौल है.

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई के बाद JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ

संबंधित सामग्री

चौपारण में

झारखंड

चौपारण में 'नन्हा सा दिल अभियान' का शुभारंभ, जन्मजात हृदय रोग की पहचान के लिए चला विशेष अभियान

हजारीबाग सदर में अब तक 5,064 बच्चों की हृदय जांच, 38 बच्चे संदिग्ध पाए गए

ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा

झारखंड

ग्रामीणों की सतर्कता से हिरण की बची जान, ग्रामीणों ने हिरण को वन विभाग को सौंपा

खेत की ओर भटकने के दौरान आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे

हूल दिवस पर हूल क्रांति के अमर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

झारखंड

हूल दिवस पर हूल क्रांति के अमर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया नमन

सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू एवं भैरव मुर्मू की चित्रों पर पुष्प अर्पित

पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट करने का गंभीर आरोप, जांच में जुटे डीएसपी

झारखंड

पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट करने का गंभीर आरोप, जांच में जुटे डीएसपी

जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर होगी कार्रवाई - डीएसपी हेड क्वार्टर

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक के बीच छाया बिजली संकट, 20 घंटा बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं

झारखंड

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक के बीच छाया बिजली संकट, 20 घंटा बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं

ग्रामीणों की असुविधा की सुध लेने वाला कोई नहीं