पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और रैपर बरामद

पुलिस कार्रवाई

पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और रैपर बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर जीरो टोला बाधमरी, पांकी स्थित लाला सिंह की दुकान पर छापेमारी की गई

पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में शराब और रैपर बरामद

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के निर्माण और खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.   पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जीरो टोला बाधमरी, पांकी स्थित लाला सिंह की दुकान पर छापेमारी की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी के क्रम में लाला सिंह की बंद दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और शराब बनाने की सामग्रियां बरामद की गईं, जिसे विधिवत रूप से जब्त कर लिया गया.

बरामद सामानों में अवैध शराब की 13 पेटी, 5 गैलन स्प्रिट (250 लीटर), भारी मात्रा में शराब की बोतलों के रैपर (जैसे स्टर्लिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेडिंग सिग्नेचर विस्की, रॉयल स्टेज, विस्की), झारखंड सरकार का लोगो लगा हुआ 1940 पीस स्टीकर, शराब को रंगने के लिए चॉकलेट ब्राउन रंग का प्लास्टिक में लाल रंग का पदार्थ और 1530 पीस खाली शीशी की बोतलें शामिल हैं.

इस छापेमारी दल में प्रशांत कुमार 2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी), दीपक कुमार सिंह  थाना प्रभारी (पांकी),नवल किशोर दुबे, हव० राजेश बरवा,  विकेश गोस्वामी,संतोष लाल औरसुधीर कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें: छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में झामुमो का लातेहार में विरोध प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया