चंदवा फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, ढोल बजाकर दी जानकारी

चंदवा फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, ढोल बजाकर दी जानकारी

चंदवा फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार ढोल बजाकर दी जानकारी

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क:  चंदवा थाना कांड संख्या 100/25 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त सूरज उरांव उर्फ कोड़े उरांव के खिलाफ पुलिस ने फरारी की कार्रवाई तेज कर दी है. आरोपी गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहा है. पुलिस ने रविवार को न्यायालय के आदेश के आलोक में आरोपी के पैतृक गांव बरवाटोली पहुंचकर उसके घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ढोल बजाकर ग्रामीणों को न्यायालयीय आदेश एवं आरोपी की फरारी की जानकारी दी गई. पुलिस टीम ने आरोपी के घर के अलावा बरवाटोली बाजार में भी इश्तेहार की प्रति चिपकाई, ताकि आम लोगों को आरोपी के संबंध में जानकारी मिल सके और उसकी गिरफ्तारी में सहयोग प्राप्त हो सके.

पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है. उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार तिग्गा सहित झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: यूके के बाद यूरोप का सफ़र तय करेगा सिमडेगा का आम्रपाली आम, विश्व पटल पर बनाने लगा अपनी पहचान

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का