पत्नी की हत्या में पति और बहू पर गंभीर आरोप, गांव में सनसनी

पत्नी की हत्या में पति और बहू पर गंभीर आरोप, गांव में सनसनी

पत्नी की हत्या में पति और बहू पर गंभीर आरोप गांव में सनसनी

न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के भरकट्टा ओपी अंतर्गत केसोडीह पंचायत के सिरमाडीह गांव में 55 वर्षीय कुलसी देवी की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के पति दौलत साव पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका के पति दौलत साव और छोटी बहू प्रीति देवी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लोगों का कहना है कि कुलसी देवी इस संबंध का विरोध करती थीं, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पत्नी बाधा न बने, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया.घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

भरकट्टा ओपी प्रभारी  ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में बच्चा चोरी की कोशिश से हड़कंप, चॉकलेट का लालच देकर बच्चों को ले जाने का आरोप

संबंधित सामग्री

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला

झारखंड

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

एसआईआर के उत्सव में डूबा सिमडेगा, साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढले अफसर-कर्मी