चट्टी बरियातू से बचरा साइडिंग तक कोयला ढुलाई से लोग परेशान, बचरा एक नम्बर मे जाम व धूल गर्द से लोगों की बढ़ी परेशानी

By : News11 Bharat
चट्टी बरियातू से बचरा साइडिंग तक कोयला ढुलाई से लोग परेशान, बचरा एक नम्बर मे जाम व धूल गर्द से लोगों की बढ़ी परेशानी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  पिपरवार क्षेत्र के बचरा रेलवे साइडिंग के चट्टी बरियातू से की जा रही कोयला ढुलाई से लोग परेशान है. क्षेत्र में लगातार कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है. बचरा एक नंबर मुख्य पथ पर कोयला लदे हाईवा से आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण भारी मात्रा में धूल गर्दा उड़ रहा है. इससे आसपास के गांवों और कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी,खांसी और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि कोयले की ट्रांसपोर्टिंग तो की जा रही है,लेकिन धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता. इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. इस संबंध मे पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल ने जल्द से जल्द सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करने की मांग की है, जिससे यहां के लोगों को राहत मिल सके. 

यह भी पढ़ें: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व मुखिया गुंजन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.