पंच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नवनिर्वाचित बुंडू नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव...

पंच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नवनिर्वाचित बुंडू नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से की शिष्टाचार मुलाकात, दी जीत की बधाई

पंच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने नवनिर्वाचित बुंडू नगर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से की शिष्टाचार मुलाकात दी जीत की बधाई

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पांच परगना अंजुमन इस्लामिया कमेटी के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत बुंडू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

मुलाकात के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अबू अब्बास अली ने कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ नया नेतृत्व चुना है, उस पर खरा उतरना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र स्वच्छता, विकास और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में एक मिसाल कायम करेगा.

महासचिव मोहम्मद जमील अंसारी ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. संरक्षक मोहम्मद सरवर आलम और मोहम्मद कमरूजमा ने भी नगर के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. उपाध्यक्ष मोहम्मद सगीर सहित कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अशरफ उर्फ गुल्लू और मोहम्मद जमील  ने सामूहिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष को सम्मानित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व अशरफ अंसारी ने किया.

इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी समुदायों को साथ लेकर बुंडू के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि जनता के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: गुमला: डुमरी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

संबंधित सामग्री

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल