खैरन टोली पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक की मौत. लोगों ने किया एनएच 143 जाम

हादसा

खैरन टोली पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक की मौत. लोगों ने किया एनएच 143 जाम

प्रशासन के आश्वासन के बाद खुली सड़क जाम

खैरन टोली पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक की मौत लोगों ने किया एनएच 143 जाम

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खैरनटोली पेट्रोल पंप के पास एक टेलर वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 143 जाम. 

बताया गया कि बरपानी निवासी आसीन प्रधान नामक युवक अपने बाइक पर काम करने ठेठईटांगर की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में खैरनटोली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टेलर ट्रक उसे पीछे से धक्का मारकर कर राउरकेला की तरफ भाग गई. इधर घटना में आसीन कि मौके पर हीं मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 143 को जाम कर दिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे. इधर एनएच जाम होने की सूचना पर एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा भी घटना स्थल पहुंचे. सड़क जाम कर रहे लोगों से अधिकारियों ने बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और अन्य सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया. इस दौरान करीब डेढ़ घंटे एनएच जाम रही. मौके पर सदर सीओ इम्तियाज अहमद ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में ₹10000 दिए.

घटना का कारण एनएच का फ्लैंक कटा हुआ बताया गया. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लैंक कटे होने के कारण बाइक सवार पीछे से ओवरटेक करती टेलर ट्रक से बचने के लिए सड़क के नीचे बाइक उतारी. लेकिन फ्लैंक कटे होने के कारण बाइक गिर गई और ट्रक का चक्का बाइक सवार के सिर को कुचलते हुए फरार हो गई. 

हालांकि पुलिस ने घटना के कारित करने वाले टेलर ट्रक को पकड़ लिया है. इधर घटना के बाद लोगों ने जिला प्रशासन से एनएच के फ्लैंक को ठीक करवाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर आधी रात को चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों-तस्करों पर कसी नकेल

संबंधित सामग्री

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध