गावां में डेढ़ लाख लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवा

गावां में डेढ़ लाख लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवा

गावां में डेढ़ लाख लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवा

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जायेगी. इस अभियान के तहत प्रखंड के 1 लाख 53 हजार 852 पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी. उक्त जानकारी सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित मीडिया कार्यशाला में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम ने दी. डॉ महेश्वरम ने बताया कि यह दवा 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को उम्र के अनुसार अलग-अलग खुराक में दी जायेगी. अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. 11 फरवरी को सहिया दीदी घर घर जाकर दवा खिलाएगी. वहीं कैम्प लगाकर दवा खिलाई जाएगी. अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा सेवन कराएंगे, जबकि प्रशिक्षित कर्मी अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे. 17 पंचायतों के लिए 31 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए है. 

फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित

इस अवसर पर डॉ महेश्वरम ने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. शुगर, ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस या अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति भी दवा ले सकते हैं. दवा सेवन के बाद यदि किसी को मिचली या चक्कर जैसा लक्षण महसूस होता है तो यह संकेत है कि शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी दवा के प्रभाव से नष्ट हो रहे हैं. मौके पर डॉ नवीन कुमार, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, एमटीएस मो कमर आदि उपस्थित थे.
'
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में धान खरीद ठप, एक माह से लैंपस गोदामों में लटका ताला, किसान मायूस

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार