गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों-आश्रमों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, गुरुजनों को किया याद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों-आश्रमों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, गुरुजनों को किया याद

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले भर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने स्नान-ध्यान के बाद देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और अपने गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक याद किया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया.

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर जिले के विभिन्न आश्रमों में भी भक्तों की भीड़ रही, जहाँ श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं को नमन किया. बांग्ला सावन के चलते बंगाली समुदाय के लोगों ने भी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की.

सदर प्रखंड स्थित प्राचीन श्रीश्री तारा मां बामदेव आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया. पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से बाबा बामदेव की पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनके लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी.

भंडारे में पूरी, सब्जी, चटनी, दाल, खीर सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए, जिसका श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया. भक्तों ने बताया कि यह आश्रम अत्यंत प्राचीन है और इससे बड़ी संख्या में लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. यह मुख्य रूप से मां तारा के अनन्य भक्त बाबा बामदेव को समर्पित है, जहाँ पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

इस अनुष्ठान में पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, खान निरीक्षक सुबोध कुमार, माल पहाड़ी ओपी थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, समाजसेवी अम्लान कुसुम सिन्हा, श्यामल गोस्वामी, जयदेव कुमार, संजू टेवड़ीवाल, प्रवीन जैन और बृजमोहन शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया पिपरवार क्षेत्र का दौरा, यूनियन को मजबूत बनाने पर जोर

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ