चैम्बर चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त से, 1 सितंबर शाम 4 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन

चैम्बर चुनाव

चैम्बर चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त से, 1 सितंबर शाम 4 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार, 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी.

चैम्बर चुनाव के लिए नामांकन 31 अगस्त से 1 सितंबर शाम 4 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार, 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी. चैम्बर की कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त को कार्यालय अवधि से लेकर 1 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है.

उक्त जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. बिना वैध डीन नंबर के नामांकन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के निर्धारित फॉर्म डीआईआर-2 एवं डीआईआर-8 को भी विधिवत भरकर नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि चैम्बर के ऐसे सदस्य, जिन्हें सदस्य बने एक वर्ष पूर्ण हो चुका है, ही चुनाव में प्रत्याशी बनने के पात्र होंगे. नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक एवं समर्थक के रूप में केवल चैम्बर के डायरेक्ट सदस्य ही मान्य होंगे.

चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि चैम्बर की 12 सितंबर 2026 को आहूत 62वीं वार्षिक आमसभा से 30 दिन पूर्व तक बने आजीवन सदस्यों को ही इस चुनाव में मतदान का अधिकार होगा. अन्य श्रेणी के सदस्यों के लिए सदस्यता की अवधि न्यूनतम 90 दिन निर्धारित है. उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र सीलबंद लिफाफे में 5000 रु० +18% जीएसटी (कुल 5,900 रु०) की नॉन-रिफंडेबल फीस के साथ चैम्बर कार्यालय में जमा किया जा सकता है. विदित हो कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को तथा सत्र 2026-27 के लिए चुनाव 13 सितंबर 2026 को स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आहूत है.

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे राज्य को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी

 

संबंधित सामग्री

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

झारखंड

मदरसा इमदादुल उलूम बहेरा में जलसा सीरत-उन-नबी व शैक्षणिक मुज़ाहरा आयोजित

कुरआन की तिलावत, नज़्म और भाषण से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई