मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड कां...

मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू से की मुलाकात

मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू से की मुलाकात 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मानगो नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. मुलाकात के दौरान सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है, उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त किया कि मानगो नगर निगम में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. कांग्रेस झारखंड प्रभारी ने सुधा गुप्ता को मेयर पद पर जीत के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मानगो नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का भी आह्वान किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिति और आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- चैंबर भवन में संपन्न हुई महिला उद्यमिता उप समिति की बैठक, महिला एवं युवा उद्यमियों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति 

संबंधित सामग्री

Breaking: राजगंज में 6 लेन जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना, कार में सवार महिला-पुरुष, युवक  व बच्चे घायल

झारखंड

Breaking: राजगंज में 6 लेन जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना, कार में सवार महिला-पुरुष, युवक व बच्चे घायल

चंदवा के सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

झारखंड

चंदवा के सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन, सामाजिक आयोजनों के लिए मिलेगी आधुनिक सुविधा

जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

जगन्नाथपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

Breaking: बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी ओल्ड जीटी रोड पर बाइक जल कर हुई राख, जान बचाकर भागा सवार

झारखंड

Breaking: बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी ओल्ड जीटी रोड पर बाइक जल कर हुई राख, जान बचाकर भागा सवार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक, राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से हुई चर्चा

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक, राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से हुई चर्चा