न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड से एनडीए समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नथवाणी ने रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ मुलाकात की. रघुवर दास ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-
झारखंड से NDA समर्थित उम्मीदवार श्री @mpparimal जी ने आज रांची स्थित आवास पर स्नेहिल मुलाकात की.
परिमल भाई से मिलना हमेशा सुखद अनुभव रहता है. झारखंड के विकास के प्रति उनका विजन बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है.
यह भी पढ़ें: आनंदपुर में वज्रपात का कहर, इमली के पेड़ के नीचे खड़े पांच मवेशियों की मौत