लातेहार: अमवाटोली की आवाज लेकर डीसी के पास पहुंचीं मुखिया रोशनी कुजूर, पंचायत की...

अमवाटोली

लातेहार: अमवाटोली की आवाज लेकर डीसी के पास पहुंचीं मुखिया रोशनी कुजूर, पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत

पंचायत में बेहतर सड़क व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया.

लातेहार अमवाटोली की आवाज लेकर डीसी के पास पहुंचीं मुखिया रोशनी कुजूर पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत 

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
महुआडांड़ प्रखंड के अमवाटोली पंचायत की मुखिया रोशनी कुजूर ने लातेहार उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराया. इस दौरान मुखिया ने उपायुक्त को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. उन्होंने पंचायत में बेहतर सड़क व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. 

मुखिया ने कहा कि पंचायत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की जरूरत अभी भी बनी हुई है. ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और पंचायत के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने ग्रामीण हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा आवश्यक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की मांग की.

रोशनी कुजूर ने कहा कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रयास करती रहेंगी और प्रशासन के समक्ष आवश्यक मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेंगी. उपायुक्त ने मुखिया द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक पहल एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मुलाकात के बाद पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है.

इसे भी पढ़ें: रांची: अगस्त में 91 हज़ार से अधिक वाहनों का कटा चालान, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प