विधानसभा में विधायक सविता महतो ने तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मुद्दा उठाया

By : News11 Bharat
विधानसभा में विधायक सविता महतो ने तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मुद्दा उठाया

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क/डेस्क:  ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के तारांकित प्रश्न के माध्यम से तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी का मामला उठाया.विधायक ने प्रश्न किया कि तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत 9 पदों के विरुद्ध मात्र 3 कर्मी ही कार्यरत हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि विगत कई वर्षों से रिक्त 6 पदों में 2 मेडिकल ऑफिसर, 1 फार्मासिस्ट, 1 लिपिक, 1 लैब टेक्नीशियन और 1 आदेशपाल के पद शामिल हैं तथा वर्तमान में वहां एक भी चिकित्सक पदस्थापित नहीं है. इसके साथ ही विधायक ने कहा कि चिकित्सकों एवं कर्मियों की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या जनहित में यहां चिकित्सक, महिला चिकित्सक एवं अन्य कर्मियों की शीघ्र पदस्थापना की जाएगी? यदि हां, तो कब तक? सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि तिरुलडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 10 पद स्वीकृत हैं, जिनके विरुद्ध नियमित अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मी कार्यरत हैं. वर्तमान में एक चिकित्सा पदाधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक लिपिक, एक लैब टेक्नीशियन तथा तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मी पदस्थापित हैं. सरकार ने यह भी कहा कि उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. विधायक सविता महतो ने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया.

यह भी पढ़ें: भरनो में शिक्षकों की गुरुगोष्ठी आयोजित, शैक्षणिक योजनाओं व परीक्षाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.