न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की श्वेता नारायण तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है. दिल्ली में आयोजित ‘आई एम रॉयल क्वीन मिस एंड मिसेस भारत रॉयल 2026’ में श्वेता ने ईस्ट जोन क्वीन का खिताब अपने नाम किया. 24 अगस्त को द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और सांस्कृतिक पहचान का प्रदर्शन किया.
रीजनल क्वींस (क्षेत्रीय विजेता)
- नॉर्थ क्वीन: आरोही अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)
- वेस्ट क्वीन: दिशा शर्मा (राजस्थान)
- ईस्ट क्वीन: श्वेता नारायण तिवारी (झारखंड/ईस्ट ज़ोन)
- सेंट्रल-साउथ क्वीन: वंदना जग्गी (मध्य प्रदेश)
श्वेता नारायण तिवारी एक सर्टिफाइड बेकर
ईस्ट ज़ोन की विजेता श्वेता नारायण तिवारी एक सर्टिफाइड बेकर होने के साथ-साथ एक राष्ट्रीय स्तर की कुकिंग प्रतियोगिता में स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और वर्तमान में भी सक्रिय रूप से इस जिम्मेदारी को निभा रही हैं.
इनका मुख्य उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने राज्य झारखंड की खोती हुई पारंपरिक व्यंजन संस्कृति (Lost Food & Lost Culture) को पुनर्जीवित करना है. श्वेता अपने कार्यों के माध्यम से लोगों को अपने रूट्स, हेरिटेज और पारंपरिक खानपान से दोबारा जोड़ने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने अपने मंच का उपयोग करते हुए यह संदेश दिया कि आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को भी संजोकर रखना चाहिए.
कार्यक्रम के आयोजक विशाल होटल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह आयोजन न केवल सौंदर्य का उत्सव था, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास का भी एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ.
इसे भी पढ़ें: कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य