कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

मनरेगा संग्राम, पेसा नियमावली और विभाग के काम काज पर हुई चर्चा

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की. दिल्ली दौरे के दौरान इस मुलाकात में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा संग्राम को लेकर चल रहे कार्यक्रम में झारखंड की भूमिका और असंगठित क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों की भागीदारी पर चर्चा की. मनरेगा से पहले की तरह ग्रामीणों को रोजगार मिलता रहे, इसके लिए जमीनी स्तर पर कांग्रेस आंदोलन के जरिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी. वहीं अनुसूचित क्षेत्र के लिए राज्य सरकार के द्वारा लागू पेसा नियमावली के महत्व एवं उपयोग को लेकर भविष्य की कार्य योजना पर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है. पेसा नियमावली के तहत पारंपरिक ग्राम सभा के अधिकार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताने में कांग्रेस संगठन अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेगा. झारखंड में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा निरंतर किसानों को समृद्ध बनाने, नवाचार के नाता जोड़ने, उत्पाद का सही दाम दिलाने की दिशा तेजी से काम हो रहा है. मंत्री ने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी संगठन महासचिव को अवगत कराया है.

ये भी पढ़ें- रांची में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, समाहरणालय में किए गए विशेष इंतजाम

संबंधित सामग्री

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

झारखंड

चांडिल: पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

झारखंड

गांडेय में डॉ. बशीर हेल्थ केयर अस्पताल का उद्घाटन, मंत्री हफीजुल हसन बोले– सभी वर्गों के हित में होगा बजट

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल