झारखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी

झारखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी

झारखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद बाबूलाल मरांडी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान एक बार फिर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा अवैध परिवहन कर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किए जाने के कार्रवाई के दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद और कुछ अन्य लोगों के द्वारा मारपीट की गई. 

पूर्व में भी कई जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने तक का प्रयास किया गया है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है. यह कोई अकेली घटना नहीं है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना स्थानीय माफियाओं के बस की बात नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री के छत्रछाया में अवैध खनन को संचालित करने वाला सिंडिकेट है, जो चाईबासा से लेकर संताल तक और पलामू से लेकर कोल्हान तक सक्रिय है. कहा कि पाकुड़ पुलिस बगैर तुष्टिकरण और राजनीतिक दबाव के उक्त मामले में सख्त कार्रवाई करें. हमलावरों के साथ इस धंधे को चलाने और कंट्रोल करने वाले माफियाओं को पकड़े, ताकि अवैध खनन और प्रशासन पर हमले जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें- जमीन रसीद वसूली प्रकरण में कार्रवाई तेज, सीओ ने जांच रिपोर्ट मांगी - आरोपी जीप चालक को शो कॉज

संबंधित सामग्री

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

देश-विदेश

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ जारी, सेना का बड़ा दावा.. 583 तालिबानी मारे गए

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक

बिहार

किसान के बेटे ने रचा कमाल: गया के कौशल किशोर ने UPSC में हासिल की 670वीं रैंक