रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी में एक निजी अखबार के पत्रकार की पत्नी सीता देवी का बीते 31 दिसंबर को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था. जिसके बाद से लगातार कई समाजसेवी लोगों जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दिया है. इसी दौरान बरनवाल समाज के लोगों ने भी शोकाकुल पत्रकार से मिलकर उन्हें 22 हजार 500 रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई है साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. शोकाकुल पत्रकार सतीश साहू से बरनवाल समाज के महिला कमेटी मिलने पहुंची थी.
इस दौरान समाज के लोगों ने शोकाकुल पत्रकार से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है और उनके परिजन को हिम्मत दिया है. वही बरनवाल समाज के द्वारा पत्रकार सतीश साहू की पत्नी के निधन की जानकारी मिलने के बाद समाज के द्वारा एक मोटी रकम इकट्ठा कर उन्हें मदद के रूप में दी गई है. इस दौरान बरनवाल समाज के अध्यक्ष बलवंत बरनवाल सहित विजय बरनवाल, पवन गुप्ता ,विवेक बरनवाल, लख्खी गुप्ता, संगीता बरनवाल सहित रवि सिन्हा ,विवेक साहु, मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: डुमरी विधायक ने प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की