मनोहरपुर: हजरत दाता शाह बाबा के सालाना उर्स को लेकर बैठक, 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

By : News11 Bharat
मनोहरपुर: हजरत दाता शाह बाबा के सालाना उर्स को लेकर बैठक, 21 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
रहमतुल्ला हजरत दाता शाह बाबा के सालाना उर्स समारोह का आयोजन आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को किया जाएगा. इसको लेकर सोमवार को दाता शाह बाबा मजार परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मो. मदीना ख़ान ने की. बैठक में पिछले वर्ष के उर्स समारोह के आय–व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से इस वर्ष भी हजरत दाता शाह बाबा का सालाना उर्स समारोह भव्य एवं धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. इस अवसर पर उर्स संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव को तथा अजहर अली को संचालन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में कय्युम खान,सचिव फिरोज खान, उप सचिव अकबर हवारी एवं कोषाध्यक्ष राजा अंसारी तथा उप कोषाध्यक्ष आरजू अंसारी और सरफराज खान इसके अलावा संरक्षक के रूप में मो.आरिफ, फिरोज खान,मंटू अंसारी,सद्दाम खान,रफीक अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई. इस मौके पर मुस्तर अली,सौरभ साह, राजू राउत,गाजी खान,हसन खान, अब्बास अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने उर्स समारोह को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़े: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिवहर के राजस्व कर्मचारी को 10000 घूस लेते किया गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.