अंकित/न्यूज11 भारत
झरिया/डेस्क: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को एक "भव्य वॉकथॉन - वॉक फ़ॉर यूनिटी" का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे श्री श्याम मंदिर, झरिया से प्रारंभ होगा. कार्यक्रम के प्रायोजक है 99 बिल्डर्स.
यह वॉकथॉन - वॉक फ़ॉर यूनिटी पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मंच की 850 से अधिक शाखाएँ भाग लेंगी. इस आयोजन का उद्देश्य है — स्वस्थ युवा, स्वच्छ पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुँचाना.
नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा वर्ग तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे. यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़रेगी. मार्ग में शीतल पेय व्यवस्था स्थापित किए जाएंगे.
इस वॉकथॉन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी, जिनके परिणाम साथ-साथ घोसित किये जायेंगे और पुरस्कार कार्यक्रम के उपरांत श्री अग्रवाल धर्मशाला झरिया में समापन समारोह में दिए जाएंगे.
प्रतियोगिताएँ इस प्रकार हैं
- Best Slogan / Placard Competition (विद्यार्थियों के लिए): स्वास्थ्य, स्वच्छता, युवा शक्ति व समाज सेवा विषय पर स्लोगन बनाकर लाने होंगे.
- Fancy Dress / Theme Costume Walk (बच्चों के लिए): प्रतिभागी डॉक्टर, किसान, पृथ्वी माता, फिल्मी हीरो, देवी-देवता आदि रूपों में आ सकते हैं.
- Photography / Selfie Contest: वॉकथॉन के दौरान ली गई फोटो/सेल्फी को 7 अक्टूबर 2025 को निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा.
- Green Champion Award: पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संदेश को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी को विशेष सम्मान.
- Most Energetic Walker: पूरे मार्ग में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार.
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यह वॉकथॉन समाज में एक नई चेतना जगाने का प्रयास है. “स्वच्छता, एकता और स्वास्थ्य — ये तीनों ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं.”
समृद्धि शाखा की अध्यक्षा जया अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी समाज में सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनेगी.
कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा और सोनिया झुनझुनवाला ने बताया कि जो कंटेंट क्रिएटर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस वॉकथॉन को प्रमोट करेंगे, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा.
मुख्य जानकारी:
- तिथि: 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
- समय: प्रातः 8:30 बजे से
- स्थान: श्री श्याम मंदिर, झरिया (प्रारंभिक स्थल)
- थीम: स्वस्थ युवा – स्वच्छ पर्यावरण – राष्ट्रीय एकता – सामाजिक सौहार्द
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा एवं समृद्धि शाखा ने झरिया के नागरिकों, विद्यालयों और सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है, ताकि यह वॉकथॉन सामाजिक एकता और जन-जागरूकता का सशक्त प्रतीक बन सके.
प्रेस वार्ता में झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा, सोनिया झुनझुनवाला, नेहा जालान, सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: आईआईटी-आईएसएम धनबाद में मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत ‘नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप’ का छठा संस्करण शुरू