भोजूडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

भोजूडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोजूडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

भोजूडीह ओपी पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में 14 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटर

भोजूडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई 14 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
भोजूडीह ओपी पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में 14 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

जानकारी के अनुसार, भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने भोजूडीह क्षेत्र में सड़क पर ब्रेकर लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 14 लीटर महुआ शराब बरामद हुई.

पुलिस ने मौके से भोजूडीह ओपी क्षेत्र के पोलकिरी गांव के छाताडीह टोला निवासी गोरांग बाउरी तथा सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह निवासी किशोर राय को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद होने के बाद मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया.

ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: चंदवा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग घायल, एक रेफर

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.