रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब भट्टियां को किया ध्वस्त

By : Vaibhaw Vikram
रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब भट्टियां को किया ध्वस्त

न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 11 मई 2026 को सहायक आयुक्त उत्पाद श्री अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी अभियान चलाया गया.

छापामारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद श्री कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद श्री अमित मड़की सहित उत्पाद विभाग की टीम शामिल रही. अभियान के दौरान कई अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद सामग्री को नियमानुसार विनष्ट किया गया.

अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग द्वारा संबंधित आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जाएगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भरनो के अमलीया अम्बाटोली में जंगली हाथी का आतंक: ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, फसलें भी बर्बाद

संबंधित सामग्री

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई