ब्लॉक मोड़ पर महारानी बस के सहायक से मारपीट: वायरल वीडियो में किराया विवाद, आवेद...

विवाद

ब्लॉक मोड़ पर महारानी बस के सहायक से मारपीट: वायरल वीडियो में किराया विवाद, आवेदन में पैसेंजर को लेकर झगड़े का जिक्र

पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की

ब्लॉक मोड़ पर महारानी बस के सहायक से मारपीट वायरल वीडियो में किराया विवाद आवेदन में पैसेंजर को लेकर झगड़े का जिक्र

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  चौपारण थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास महारानी बस के सहायक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. 

वायरल वीडियो और आवेदन में अलग-अलग दावा 

वायरल वीडियो में बस सहायक बता रहा है कि किराया को लेकर विवाद हुआ था. वहीं थाने में दिए गए आवेदन में उसने साफ लिखा है कि पैसेंजर को लेकर विवाद हुआ और इसी दौरान मारपीट की गई. 

ब्लॉक कर्मियों पर आरोप 

पीड़ित का आरोप है कि चौपारण ब्लॉक के कुछ कर्मी रोजाना हजारीबाग आना-जाना करते हैं. बस का निर्धारित किराया ₹100 है, लेकिन वे जबरन ₹50 ही देते हैं. इसी को लेकर कहासुनी हुई और कर्मियों ने उसके साथ हाथापाई की. 

थाना प्रभारी का बयान 

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया, "आवेदन प्राप्त हुआ है. लेकिन आवेदन में किसी भी ब्लॉक कर्मी का नाम नहीं लिखा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आवेदन दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर के पत्धरबासा में दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, घर के समीप ही हाथी ने किया था हमला

संबंधित सामग्री

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में शिक्षा के अधिकार के तहत लॉटरी से नौनिहालों के नामांकन का विरोध तेज

झारखंड

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में शिक्षा के अधिकार के तहत लॉटरी से नौनिहालों के नामांकन का विरोध तेज

झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने विस्थापित, विधवा व राजस्व गांव को प्राथमिकता देने की उठाई मांग

2018 भारत से भागे नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ चुकाने का आदेश

देश-विदेश

2018 भारत से भागे नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का तगड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ चुकाने का आदेश

पंजाब नेशनल बैंक के हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ है भगोड़ा नीरव

झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में एडमिशन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर जांच करने पहुंची CID की टीम

झारखंड

झारखंड के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में एडमिशन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर जांच करने पहुंची CID की टीम

सूबे के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में एडमिशन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर जांच करने पहुंची है

मनोहरपुर के पत्धरबासा में दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, घर के समीप ही हाथी ने किया था हमला

झारखंड

मनोहरपुर के पत्धरबासा में दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, घर के समीप ही हाथी ने किया था हमला

घटना के समय हाथी के भय से परिजन घर से बाहर नहीं निकल सके

बसिया: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

झारखंड

बसिया: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों, शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा