अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: परिवहन विभाग लातेहार के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर लगातार कारवाई की जा रही है. पर अभी भी ऐसे लोग हैं की नियम का पालन करने को तैयार नहीं हैं. उन पर एक बार फिर परिवहन विभाग के द्वारा सख्ती दिखाई गई है. खूद जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा आज कंट्रोल रूम में बैठकर ऐस लोगों को चिन्हित किया गया और फिर उनका ई-चालान कर दिया गया है. आज करीब 120 वाहनों की सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाईन जांच की गई इनमें 80 लोगों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिसके बाद इनका चालाक कर दिया गया. इससे विभाग को कुल एक लाख चार हजार पांच सौ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ.
क्या कहा डीटीओ उमशे मंडल ने?
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लातेहार में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित और अंकूश लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है. पर अभी भी कुछ लोग हैं जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. आज उन्हीं का चालान किया गया है. मैं जिलेवासियों से अपील करता हूं की सड़क पर निकलने से पहले हेलमेट जरूर ले लें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जान माल के नुकसान से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत भरनो प्रखंड के दतिया गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन