स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 
लातेहार/डेस्क:
लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीसोत ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग  2025-26 पहल के तहत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है.

विद्यालय को परिसर की स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता विकसित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है. विद्यालय द्वारा लंबे समय से संचालित स्वच्छता एवं हरित पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से विद्यालय परिवार, चंदवा प्रखंड तथा पूरे लातेहार जिले में खुशी का माहौल है.

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. साथ ही भविष्य में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई.

इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने विद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीसोत की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि विद्यालय ने सीमित संसाधनों में भी स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा.

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना समय की आवश्यकता है. ऐसे प्रयासों से आने वाली पीढ़ी को बेहतर, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा.

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चंदवा प्रखंड और लातेहार जिले का गौरव बढ़ाया है. शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विद्यालय का यह प्रयास अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है.

यह भी पढ़ें: गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

झारखंड

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस ने तय किए अपने पोलिंग एजेंट, इन्हें मिली जिम्मेदारी 

झारखंड

झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM और कांग्रेस ने तय किए अपने पोलिंग एजेंट, इन्हें मिली जिम्मेदारी 

सांसद नासिर हुसैन होंगे कांग्रेस उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट