अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला का बारियातू थाना पुलिस द्वारा निरन्तर चलाई जा रही मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. पुलिस ने दो किलो अफीम के गादा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है.इस संबंध में बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर जे एच 19 बी 2838 से अफीम तस्करी के उद्देश्य से बारियातू लाई जा रही है.इस सूचना का सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस बालूमाथ बिनोद रवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजन पासवान के साथ छापामारी टीम का गठन किया गया. जहां थाना क्षेत्र के बठेठ पुल के पास वाहन जांच अभियान चला कर जांच के दौरान अफीम तस्कर नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू पिता स्व ननकु गंझू बालूभंग एवं तेतर गंझू पिता स्व बिफा गंझू गुरवे थाना बारियातू जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया एवं मोटरसाइकिल के साथ दो कोलो मादक पदार्थ अफीम का गादा एवं इनके पास दो एंड्रॉयड फोन भी जब्त की गई है.जब्त अफीम का बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है.
गिरफ्तार अफीम तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत लातेहार कारा भेज दिया गया है.बता दें कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में अफीम एवं अन्य मादक पदार्थ के खिलाफ बीते कई माह से निरंतर अभियान चलाई जा रही है इस अभियान के तहत सैकड़ो एकड़ में लगे अफीम की खेती को थाना क्षेत्र से विनष्ट किया जा चुका है. और कई लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है. पुलिस के इस कार्यवाही से अफीम तस्करों पर हड़कंप व्याप्त है. इस छापेमारीअभियान में थाना प्रभारी रंजन पासवान के अलावा पु अ नी जितेंद्र कुमार,अनूप कुमार, स अ नी छोटू पांडा के अलावा थाना पुलिस के जवान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: संत सोल्जर पब्लिक स्कूल में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर जागरूकता सेमिनार