कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की  पानी बिजली और सफाई पर दिया जोर

काशिफ अख्तर/ न्यूज 11 भारत

कोडरमा/डेस्क:  सोमवार को कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन ने कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा और अन्य अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने पानी, बिजली और साफ सफाई पर विशेष जोर देने को कहा. उन्होंने कहा कि आने वाले गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत होती है, ऐसे में अभी से पानी की समस्या को लेकर गंभीर होकर कार्य करें. जहां-जहां चापानल खराब है, उसे मरम्मत कर दिया जाए. उन्होंने विधायक निधि से अधिष्ठापित वाटर एटीएम को चालू करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की और कहा कि यदि सम्भव है तो इसे चालू कराया जाय अन्यथा बोरिंग का सही इस्तेमाल किया जाए. इसके साथ ही हर वार्ड में साफ सफाई, सभी गली मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया. मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन का उपयोग करने को भी कहा ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके.

नगर अध्यक्ष हुसैन ने कहा कि चुनाव के बाद लोगों की अपेक्षा जनप्रतिनिधियों के साथ बढ़ी है और लोगों की उम्मीद पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है. हुसैन ने कोडरमा नगर पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र को सरल और सुलभ बनाने पर भी जोर दिया और इसके लिए भी कार्यपालक पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय लिया और उन्हें जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करने को कहा.

यह भी पढ़ें: बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

संबंधित सामग्री

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

झारखंड

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

झारखंड

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

झारखंड

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

लहिया मध्य विद्यालय में डीविसी सीएसआर के द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

झारखंड

लहिया मध्य विद्यालय में डीविसी सीएसआर के द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, गावां में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

झारखंड

जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, गावां में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक