नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल म...

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी

अमन/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  बिहार के नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास गोली लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. यह घटना नवादा नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक स्थित डिज्नीलैंड मेले के पास हुई.

घायल बच्चे की पहचान बादलपुर गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आयुष के दाहिने हाथ में गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है. राम कुंदन कुमार ने बताया कि गोली लगने वाला बालक रामनगर का रहने वाला है.

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब 15 से 20 की संख्या में बदमाश मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान गोली चली और बच्चे को लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवादा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में पहले भी अपराधियों का हौसला बुलंद रहा है. हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि गोली बच्चे को छूकर निकल गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: गंगा में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, हाथ धोने के दौरान पांव फिसलने से हादसा, परिजनों में मातम

संबंधित सामग्री

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

झारखंड

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

झारखंड

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की,  पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

झारखंड

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

लहिया मध्य विद्यालय में डीविसी सीएसआर के द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

झारखंड

लहिया मध्य विद्यालय में डीविसी सीएसआर के द्वारा किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन