खूंटी मनरेगा घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

खूंटी मनरेगा घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

खूंटी मनरेगा घोटाला ed का बड़ा एक्शन 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
खूंटी मनरेगा घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. यह पूरक अभियोजन पत्र पीएमएलए कोर्ट, रांची में पेश किया गया है. ED ने इस कार्रवाई के तहत करीब 1.33 करोड़ रुपये मूल्य की 17 डिसमिल जमीन जब्त करने की मांग की है. यह जमीन रांची के मौजा बोरिया में स्थित बताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला
यह घोटाला वर्ष 2009 से 2011 के बीच मनरेगा के तहत जारी करीब 24 करोड़ रुपये की योजना राशि से जुड़ा है, जिसमें से लगभग 18.06 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. जांच में सामने आया है कि फर्जी और घटिया कार्यों के जरिए इस राशि की निकासी की गई थी.

मुख्य आरोपी और आरोप
मामले में आईएएस अधिकारी और पूर्व डीसी पूजा सिंघल को मुख्य आरोपी बताया गया है. उन पर योजनाओं को पास कराने और कार्रवाई से बचाने के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है.

नए आरोपी कौन
ED ने इस चरण में अमीता झा, सिद्धार्थ सिंघल, राधेश्याम फायरवर्क्स एलएलपी, पवन कुमार सिंह और कमलेश सिंघल को आरोपी बनाया है.

मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपियों ने अवैध धन को वैध बनाने के लिए नकदी को बैंक खातों और विभिन्न कंपनियों के जरिए घुमाया. साथ ही, बेनामी कंपनियों और रिश्तेदारों के नाम पर निवेश कराए गए. एलएलपी के माध्यम से जमीन खरीदकर पैसे को 'सफेद' किया गया.

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
इससे पहले 6 मई 2022 को ED ने 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कुल 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे. इनमें से 17.49 करोड़ रुपये सीए सुमन कुमार के आवास से मिले थे.

अब तक की कार्रवाई
इस मामले में पहले 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी थी. ताजा कार्रवाई के बाद अब कुल 13 आरोपी इस केस में शामिल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- ED में उच्च पदों पर होगी भर्ती, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

संबंधित सामग्री

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

राजनीति

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची