प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड स्थित पुराना ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को संयुक्त ग्राम सभा मंच, बरवाडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता श्री मुंद्रिका सिंह ने की. बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही.बैठक में क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सामुदायिक वन अधिकार दावा एवं व्यक्तिगत वन अधिकार दावा के निराकरण को लेकर एक पदयात्रा आयोजित की जाएगी, ताकि प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकृष्ट किया जा सके.इसके साथ ही बैठक में आगामी 28 मार्च को नीलांबर-पीतांबर शहादत दिवस को गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया.
मंच के सदस्यों ने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा.बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दोनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया.बैठक में कन्हाई सिंह, संदीप सिंह, रामजन्म सिंह, अशोक सिंह, अमन सिंह, कृष्ण सिंह, मधेस्वरी सिंह, बैजन्ती देवी, राजकमल सिंह, उमेश सिंह, प्रेम सिंह, कपिलदेव सिंह, इलियास डोडोरॉय, राफेल बोदरा, हरेश्वर सिंह एवं रामवृक्ष सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव के मेयर पद पर 29 प्रत्याशी मैदान में, महापौर पद के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
https://www.news11bharat.com/jharkhand/29-candidates-are-in-the-fray-for-the-mayoral-post-in-the-municipal-elections-o/132220