छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में झामुमो का लातेहार में विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन

छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में झामुमो का लातेहार में विरोध प्रदर्शन

झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित

छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में झामुमो का लातेहार में विरोध प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लातेहार जिला समिति ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

झामुमो नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जंतर-मंतर पर उठाए जा रहे छात्र हित के मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों एवं भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का लोकतांत्रिक एवं संवेदनशील तरीके से समाधान करना चाहिए.

कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार यादव,अंकित पांडे,नवनीत कुमार झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मोर्चा, नगर समिति, विभिन्न प्रखंड समितियों के पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 136 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया