न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक आज रांची के सोहराई भवन में आहूत की गई हैं. इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे. बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला उपचुनाव के लिए रणनीति तय करना हैं. इसके साथ ही पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर भी विस्तृत चर्चा होगी. यह बैठक केंद्रीय महाधिवेशन के बाद JMM की पहली केंद्रीय समिति की बैठक है, जिसमें आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: धूप में भी ठिठुरन! झारखंड में शुरू हुई गुलाबी सर्दी, रांची से लातेहार तक महसूस हो रही ठंड