Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में ही गर्मी का जोर, अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तक पहुंचा

Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में ही गर्मी का जोर, अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तक पहुंचा

jharkhand weather झारखंड में मार्च में ही गर्मी का जोर अधिकतम तापमान 344 डिग्री तक पहुंचा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी हैं. जहां दिन के समय अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कुछ जिलों में रात का तापमान अभी भी ठंडा बना हुआ हैं. मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता हैं.

दिन-रात के तापमान में भारी अंतर
राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान बढ़कर 34-36 डिग्री के बीच पहुंच रहा हैं. वहीं, रांची, खूंटी और लोहरदगा जैसे जिलों में रात का तापमान अभी भी 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है और आने वाले दिनों में रात के समय ठंडक कम हो जाएगी.

उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी गर्मी का असर
पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिले, जो अधिकतर जंगलों से घिरे है, अब धीरे-धीरे गर्म होने लगे हैं. उदाहरण के लिए, लोहरदगा में जहां कल रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, आज वह 18 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है यानी रात और दिन के तापमान में अंतर अब कम हो रहा हैं. पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में रात का न्यूनतम तापमान अब 15-16 डिग्री से बढ़कर 18-19 डिग्री तक पहुंच गया हैं. इस बढ़ोतरी के कारण अब लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस होने लगी हैं.

चाईबासा सबसे गर्म, लोहरदगा सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री तक पहुंचा. तेज धूप और उमस ने दोपहर में लोगों की बेचैनी बढ़ा दी. वहीं, लोहरदगा में रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठंडी हवा ने लोगों को राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. दोपहर में तेज धूप रहेगी और शाम के समय हल्की ठंडी हवा चलेगी.

यह भी पढ़े: धनबाद नगर निगम चुनाव 2026: संजीव सिंह बने मेयर, 31,902 वोटों से दर्ज की शानदार जीत
 
संबंधित सामग्री

एयर एंबुलेंस हादसे में मृत पीड़ित परिवार के घर चंदवा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह,पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की

झारखंड

एयर एंबुलेंस हादसे में मृत पीड़ित परिवार के घर चंदवा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह,पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की

आपस में हीं भिड़ गये जदयू कार्यकर्ता, सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीएम

बिहार

आपस में हीं भिड़ गये जदयू कार्यकर्ता, सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीएम

BNR में चल रहे होली मिलन कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

झारखंड

BNR में चल रहे होली मिलन कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

झारखंड

ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, SSP के स्पेशल QRT ने की छापेमारी

झारखंड

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, SSP के स्पेशल QRT ने की छापेमारी