न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चार व्यक्तियों को राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है.
नियुक्त किए गए सूचना आयुक्त
1. अनुज कुमार सिन्हा
2. तनुज खत्री
3. अमुल्य नीरज खलखो
4. शिवपूजन पाठक
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 16(3) के अनुसार इन नियुक्तियों का प्रभाव सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण की तिथि से माना जाएगा. नियमानुसार, नव नियुक्त सूचना आयुक्तों का कार्यकाल शपथ ग्रहण की तिथि से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा.

यह भी पढ़ें- झारखंड में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रहे 35 हजार से अधिक वाहन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब