न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. झारखंड में आज के मौसम की बात करें तो, आज झारखंड में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज और कल झारखंड में रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की संभावना है. तापमान की बात करें तो, झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 36-40°C के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं पश्चिमी जिलों में तापमान 41°C के ऊपर पहुंच सकती है.
बादल छाए रहने के वजह से राज्य में उमस की स्थिति भी देखने को मिलेगी. वहीं बारिश होने वाली राज्यों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राज्य के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सक्रिय रहेगा.
आज झारखंड राज्य के 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद और गिरिडीह आदि जिले शामिल है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई जा रही है. बारिश के कारण इन जिलों में तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी.
झारखंड में बारिश की गतिविधियों के बावजूद राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर देखने मिल सकता है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिले जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक जाने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उमस बढ़ने से वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटाकर किया गया 04